रविदास समाज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणाओं का किया स्वागत, विधायक रायमुनी भगत को सौंपा आभार पत्र

Spread the love

जशपुर। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा संत रविदास समाज के हित में की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं का रविदास समाज जन कल्याण, जिला जशपुर ने स्वागत किया है। इसी कड़ी में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधिमंडल ने जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत से शिष्टाचार मुलाकात कर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद पत्र सौंपा।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संत रविदास समाज के गौरव और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। समाज ने इन घोषणाओं को ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

इन पांच घोषणाओं को बताया ऐतिहासिक

समाज द्वारा सौंपे गए आभार पत्र में मुख्यमंत्री की पांच प्रमुख घोषणाओं का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है—

  1. माघ पूर्णिमा, संत रविदास जयंती के अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा।
  2. समाज और मानवता की सेवा के लिए गुरु रविदास जी के नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार की शुरुआत।
  3. छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में संत रविदास जी का अमर संदेश अंकित किया जाना।
  4. नवा रायपुर के एक प्रमुख चौक का नाम संत गुरु रविदास जी के नाम पर रखा जाना।
  5. संत रविदास जयंती के दिन पूरे प्रदेश में मांस एवं मदिरा की दुकानें बंद रखने की घोषणा।

समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि इन निर्णयों से संत रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को नई पहचान मिलेगी। साथ ही समाज में गौरव और उत्साह का वातावरण बना है।

वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद

विधायक श्रीमती रायमुनी भगत को आभार पत्र सौंपने के दौरान रविदास समाज जन कल्याण के संभागीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी, जिला अध्यक्ष मुरारी राम रवि, महिला प्रकोष्ठ जिला सचिव श्रीमती सुनीता रोशन, जिला ऑडिटर सुरेश सोनवानी, सामाजिक सदस्य सुनील कुमार रवि, वरिष्ठ समाजसेवी एवं सदस्य नागार्जुन जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक रायमुनी भगत के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार के इन फैसलों से संत रविदास जी के विचारों का प्रचार-प्रसार होगा और छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता एवं भाईचारे को और मजबूती मिलेगी।

— मुरारी रवि
जिलाध्यक्ष, रविदास समाज जन कल्याण, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)

  • Related Posts

    समाज में दोबारा शामिल करने के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग का आरोप, तत्कालीन अध्यक्ष गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveपीड़ित ने न्यायालय में पेश किया था परिवाद, ₹1 लाख ट्रांसफर करने का किया दावा; पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल पत्थलगांव। समाज से बहिष्कृत…

    कोतबा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों के सम्मान में हुआ आंगन मिलन समारोह

    Spread the love

    Spread the loveकोतबा। नगर पंचायत कोतबा के वार्ड क्रमांक 5 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों के सम्मान में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *