सर्वहारा समाज को खास तवज्जो – बजट में झलकी समावेशी विकास की सोच : भाजयुमो नेता आकाश शर्मा

Spread the love

कौशल साहू की रिपोर्ट:-

तमनार – भाजयुमो नेता आकाश शर्मा ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट को प्रदेश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और सर्वहारा समाज की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ को विकासशील राज्य से विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम है।
आकाश शर्मा ने कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचा और उद्योग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इससे युवाओं को नए अवसर, किसानों को सहूलियतें, मजदूर वर्ग को सुरक्षा और मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि बजट के प्रावधानों से प्रदेश के करोड़ों नागरिक सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।
उन्होंने आगे कहा कि यह बजट समावेशी विकास की भावना को और मजबूत करता है, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए किए गए प्रावधान प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देंगे।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व की सराहना करते हुए आकाश शर्मा ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और विकास की इस यात्रा में सहभागी बनें।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *