कोतबा नगर पंचायत के कायाकल्प की तैयारी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Spread the love

जशपुर/कोतबा |
नगर पंचायत कोतबा की तस्वीर जल्द बदलने वाली है। क्षेत्र के सुदर्शन पटेल (किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष) सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपे गए मांग पत्र पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके बाद विभागीय स्तर पर विकास कार्यों को लेकर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।


10 सूत्रीय मांगों पर टिकी क्षेत्र की उम्मीदें
सुदर्शन पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सौंपे गए ज्ञापन में कोतबा नगर के समग्र विकास के लिए 10 प्रमुख मांगें रखी थीं। इन मांगों में शिक्षा, प्रशासनिक सुविधाएं और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर दिया गया है। प्रमुख प्रस्ताव इस प्रकार हैं—
शासकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना, ताकि उच्च शिक्षा के लिए युवाओं को बाहर पलायन न करना पड़े।
उप-तहसील और व्यवहार न्यायालय की स्थापना, जिससे राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों में स्थानीय लोगों को सुविधा मिल सके।
मंगल भवन निर्माण के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये की मांग।
फिल्टर हाउस (जल शोधन संयंत्र) के निर्माण के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये का प्रस्ताव।
नहरों के पक्कीकरण के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की योजना।
नगर के तीन प्रमुख मार्गों पर स्वागत द्वार (वेलकम गेट) का निर्माण।
नगर में आधुनिक ऑडिटोरियम (सभागार) की स्थापना।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने दिए त्वरित निर्देश
मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर सचिव मुकेश कुमार मोंड ने 7 फरवरी 2026 को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक को पत्र भेजकर मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई करने और आवेदक को अवगत कराने के निर्देश दिए थे।

विभागीय स्तर पर कार्रवाई शुरू
ताजा दस्तावेजों के अनुसार, संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास नवा रायपुर ने 6 मार्च और 10 मार्च 2026 को मुख्य नगरपालिका अधिकारी, कोतबा को पत्र जारी कर मांगों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट कहा है कि की गई कार्रवाई की जानकारी आवेदक को देने के साथ-साथ उसका संक्षिप्त विवरण जनदर्शन पोर्टल पर भी अपलोड किया जाए।
सामुदायिक भवन को लेकर भी चर्चा
प्रस्तावित विकास कार्यों में ब्राह्मण समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति को भी विभाग ने प्राथमिकता दी है, जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जनप्रतिनिधियों ने जताई खुशी
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सुदर्शन पटेल (किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष), शकीला कंवर (महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष), सुरेश अग्रवाल और विजय कुमार शर्मा ने सरकार के इस सकारात्मक रुख का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इन मांगों पर अमल होने से कोतबा नगर के विकास को नई दिशा मिलेगी और शिक्षा, कृषि तथा सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

कोतबा क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
कोतबा क्षेत्र के नागरिकों ने भी नगर के विकास को लेकर पहल करने और मांगों पर त्वरित संज्ञान लेने के लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि इन योजनाओं पर शीघ्र अमल होता है तो कोतबा नगर का समग्र विकास होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *