पत्थलगांव में फूड फेस्टिवल का भव्य आयोजन, सालिक साय रहे मुख्य अतिथि

Spread the love

पत्थलगांव। ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में शनिवार को फूड फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

मुख्य अतिथि सालिक साय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में युवाओं को आगे बढ़ाने और उनकी प्रतिभाओं को मंच देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार की दिशा में भी प्रेरित करते हैं। फूड फेस्टिवल केवल स्वाद का उत्सव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का माध्यम भी है।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य श्री बी.के. राय ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरती है और उन्हें नई दिशा मिलती है।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रोफेसर श्री कांत, प्रो. टी.आर. पाटले, सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय तिवारी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य आलोक गर्ग एवं भूषण वैष्णव, प्रो. अनुपमा प्रधान, डॉ. एस.के. मार्कण्डेय, प्रो. विक्रांत मोदी सहित महाविद्यालय के समस्त कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां विद्यार्थियों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *