सालिक साय की पहल से 10 दिन बाद हर्रापारा में लौटी रोशनी, ग्रामीणों ने जताया आभार!

Spread the love

जशपुर। ग्राम पंचायत बटुराबहार के आश्रित ग्राम हर्रापारा में बीते 10 दिनों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप होने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया था। 63 केवी ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण पूरे गांव में अंधेरा छाया हुआ था, जिससे दैनिक कार्यों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और किसानों के कामकाज पर भी असर पड़ रहा था।


स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने आखिरकार अपनी समस्या क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं अध्यक्ष, जिला पंचायत जशपुर श्री सालिक साय तक पहुंचाई। मामले की गंभीरता को समझते हुए सालिक साय ने तत्काल संज्ञान लिया और बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
उनके हस्तक्षेप के बाद बिजली विभाग हरकत में आया और त्वरित कार्रवाई करते हुए नया 63 केवी ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। ट्रांसफार्मर लगते ही हर्रापारा में फिर से बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे करीब 10 दिनों से अंधेरे में जीवन यापन कर रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
बिजली बहाल होते ही गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए सालिक साय के प्रति आभार जताया। वहीं सालिक साय ने भी त्वरित कार्रवाई के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
ग्रामीणों का कहना है कि समय पर हुई इस पहल से उन्हें बड़ी राहत मिली है और अब गांव में जनजीवन फिर से पटरी पर लौटने लगा है।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *