मिडिल ईस्ट तनाव के बीच केंद्र का बड़ा फैसला: पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती, भाजपा महिला जिला उपाध्यक्ष शकीला कंवर ने जताया आभार

Spread the love

कोतबा:
मिडिल ईस्ट में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए पेट्रोल और डीज़ल पर उत्पाद शुल्क में बड़ी कटौती की है। सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क ₹13 से घटाकर ₹3 प्रति लीटर तथा डीज़ल पर ₹10 से शून्य करने का निर्णय लिया है। इस फैसले का क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए इसे आम लोगों के लिए बड़ी राहत बताया है।
जनप्रतिनिधियों का कहना है कि इस निर्णय से महंगाई पर नियंत्रण में मदद मिलेगी और परिवहन लागत में कमी आएगी, जिसका सीधा लाभ आम नागरिकों को मिलेगा। उन्होंने इसे आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे व्यापार, कृषि और परिवहन क्षेत्र को नई गति मिलेगी।
जनप्रतिनिधियों ने Narendra Modi के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उनके अनुसार, इससे आम जनता की जेब पर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ कम होगा और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि डीज़ल एवं एटीएफ पर निर्यात शुल्क के माध्यम से देश में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह कदम स्पष्ट करता है कि सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता और दृढ़ता के साथ कार्य कर रही है।
इस अवसर पर नगर पंचायत कोतबा क्षेत्र से सुरेश अग्रवाल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुदर्शन पटेल, भाजपा मंडल दोकड़ा प्रभारी विजय कुमार शर्मा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शकीला कंवर,

बीजेएमएस मंडल अध्यक्ष रामकुमार साहू, अधिवक्ता जयंत शर्मा, गोविंद साहू, कुंज राम, पीतांबर पैंकरा, अमृत साय, पार्षद जयशंकर झांप, सरपंच टेपसिंह, देवसिंह, त्रिलोकी साय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय का स्वागत किया।

  • Related Posts

    लैलूंगा में ‘धार्मिक प्रतियोगिता ज्ञानयज्ञ 2026’ का आयोजन, पंडित सोनू महाराज जी के सानिध्य में 1 अगस्त से होगी शुरुआत

    Spread the love

    Spread the loveलैलूंगा। गौरीशंकर मंदिर नहरपारा, लैलूंगा में पंडित सोनू महाराज जी के सानिध्य में आयोजित होने वाली धार्मिक प्रतियोगिता ज्ञानयज्ञ 2026 (चतुर्थ वर्ष) को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में…

    जशपुर सिपाही खबर का असर: कोतबा-बागबहार मार्ग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, सड़क निर्माण कार्य में आई तेजी

    Spread the love

    Spread the loveगोल्डी साहू की रिपोर्टिंग कोतबा/बागबहार। लंबे समय से खराब सड़क और गड्ढों की समस्या को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों तथा जशपुर सिपाही द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *