कोतबा के फरसाटोली गांव में पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, पुलिस ने डंडा भी किया जब्त।

Spread the love

कोतबा/ जशपुर, 19 अप्रैल 2026:
जिले के बागबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी कोतबा के ग्राम फरसाटोली में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां छोटे साले और भाभी ने मिलकर अपने ही जीजा की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मृतक की पहचान मुरली राम यादव (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जिनका विवाह गांव की ही सोनिया यादव से हुआ था। 30 मार्च को बेटे के जन्मदिन के बाद उनकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। इसी दौरान देर रात मुरली राम भी वहां पहुंचा और साले शिवकुमार यादव (35 वर्ष) व भाभी मिथिला यादव (37 वर्ष) के साथ विवाद करने लगा।
बताया जा रहा है कि प्रेम विवाह के कारण पहले से ही दोनों पक्षों में मनमुटाव था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मुरली राम को जमीन पर पटककर लात-घूंसे से सीने और पेट पर हमला किया, वहीं डंडे से भी मारपीट की गई।
घायल अवस्था में मुरली राम घर लौटा, लेकिन अगले दिन हालत बिगड़ने पर उसे पहले कोतबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर ओडिशा के सुंदरगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां 4 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में गंभीर चोट को मौत का कारण बताया गया, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। चौकी कोतबा में बीएनएस की धारा 103(1) व 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच की गई।
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। 18 अप्रैल को उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। घटना में प्रयुक्त डंडा भी जब्त कर लिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *