बिजली की आँख-मिचौली से कोतबा सहित आसपास के गांव परेशान, बिना सूचना अंधाधुंध कटौती|

Spread the love
Oplus_16908288

जशपुर/कोतबा- क्षेत्र में इन दिनों बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कोतबा सहित आसपास के कई गांवों में बिना किसी पूर्व सूचना के बार-बार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति यह है कि कोतबा सब स्टेशन और जामझोर सब स्टेशन दोनों ही जगह बिजली व्यवस्था पूरी तरह लचर नजर आ रही है। बार-बार ट्रिपिंग और अनियमित सप्लाई से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि दिन हो या रात, कभी भी बिजली गुल हो जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी किसानों, विद्यार्थियों और छोटे व्यापारियों को हो रही है। जहां एक ओर किसान सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भर हैं, वहीं दूसरी ओर छात्र पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग द्वारा कटौती को लेकर कोई स्पष्ट समय-सारणी जारी नहीं की जा रही है। अचानक बिजली बंद होने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को दोहरी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए और यदि कटौती आवश्यक हो तो इसकी पूर्व सूचना दी जाए, ताकि लोग अपनी दिनचर्या के अनुसार व्यवस्था कर सकें।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *