“ऑपरेशन आघात” का बड़ा वार: 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15.60 लाख की संपत्ति जब्त !

Spread the love

रायगढ़, 21 अप्रैल।
रायगढ़ पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई की गई। थाना साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से गांजा तस्करी कर रायगढ़ ला रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36 किलो 170 ग्राम गांजा, एक कार और मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 15 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा से एक सफेद कार में गांजा लाकर रायगढ़ में खपाने की तैयारी है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम बंगुरसिया ढाबा के पास मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी की। इस दौरान संदिग्ध कार (CG 13 AZ 4603) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें प्लास्टिक बोरियों में छिपाकर रखा गया 36 किलो 170 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डोल नारायण साहू (27 वर्ष), नीलकमल साव (24 वर्ष) और आशीष कुमार सिंह (29 वर्ष) निवासी ग्राम गढ़उमरिया थाना जूटमिल, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर आपस में मिलकर उसकी बिक्री करते थे और रकम का बंटवारा करते थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 171/2026 के तहत धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश:
एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि रायगढ़ पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। इस तरह के संगठित अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *