बगीचा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बने शुभम जिंदल, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

Spread the love

📍 बगीचा (जशपुर):
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के संगठन विस्तार के तहत बगीचा मंडल में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने युवा कार्यकर्ता शुभम जिंदल को बगीचा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
शुभम जिंदल लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।


नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष शुभम जिंदल ने कहा कि वे संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। साथ ही युवाओं को जोड़कर संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

शुभम जिंदल की नियुक्ति से बगीचा क्षेत्र में भाजयुमो को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *