कन्या शाला हाई स्कूल कोतबा में शाला प्रवेश उत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न।

Spread the love

गोल्डी साहू की रिपोर्ट

कोतबा। शासकीय कन्या हाई स्कूल कोतबा में शाला प्रवेश उत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया तथा शासन की साइकिल वितरण योजना के तहत पात्र छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में नगर पंचायत अध्यक्ष हितेन्द्र पैंकरा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सुनील शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमवती भगत, भाजपा नेता सुनील शर्मा सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा ने शासन की इस महत्वपूर्ण योजना की सराहना करते हुए कहा कि साइकिल वितरण से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी शिक्षा निरंतर जारी रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम उत्साह और प्रेरणादायक वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *