जशपुर सिपाही खबर का असर: कोतबा-बागबहार मार्ग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, सड़क निर्माण कार्य में आई तेजी

Spread the love
Oplus_16908288

गोल्डी साहू की रिपोर्टिंग

कोतबा/बागबहार। लंबे समय से खराब सड़क और गड्ढों की समस्या को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों तथा जशपुर सिपाही द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। अब कोतबा-बागबहार मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य में तेजी लाई जा रही है।

करीब ₹39.76 करोड़ की लागत से निर्मित हो रही इस महत्वपूर्ण सड़क को अक्टूबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य के दौरान सड़क पर बने गड्ढों की अस्थायी मरम्मत कर यातायात को सुचारु रखा जाए, ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।

गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से इस मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों में भारी नाराजगी थी। सड़क पर कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ था। इस मुद्दे को जशपुर सिपाही ने लगातार प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद प्रशासन ने मौके पर संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य की गति बढ़ाने और लोगों को राहत देने के निर्देश जारी किए।

क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सड़क निर्माण पूरा होने से कोतबा, बागबहार सहित आसपास के गांवों के हजारों लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *