लैलूंगा में ‘धार्मिक प्रतियोगिता ज्ञानयज्ञ 2026’ का आयोजन, पंडित सोनू महाराज जी के सानिध्य में 1 अगस्त से होगी शुरुआत

Spread the love
Oplus_16908288

लैलूंगा। गौरीशंकर मंदिर नहरपारा, लैलूंगा में पंडित सोनू महाराज जी के सानिध्य में आयोजित होने वाली धार्मिक प्रतियोगिता ज्ञानयज्ञ 2026 (चतुर्थ वर्ष) को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ 1 अगस्त को प्रातः 8 बजे से होगा।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन सुबह 8 बजे रामचरित मानस से संबंधित एक प्रश्न सोशल मीडिया के माध्यम से पूछा जाएगा। जिस प्रतिभागी का सही उत्तर सबसे पहले कमेंट बॉक्स में प्राप्त होगा, उसे उस दिन का विजेता घोषित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता लगातार 10 दिनों तक चलेगी और जिसके सबसे अधिक सही उत्तर होंगे, उसे समग्र प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया जाएगा।

प्रतियोगिता का समापन 10 अगस्त को गौरीशंकर मंदिर, नहरपारा, लैलूंगा में आयोजित भव्य महाआरती के साथ होगा। इसी अवसर पर पंडित सोनू महाराज जी के करकमलों से विजेताओं का सम्मान किया जाएगा।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹1101 एवं प्रशस्ति पत्र तथा द्वितीय पुरस्कार ₹501 एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

पंडित सोनू महाराज जी एवं आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, युवाओं तथा रामचरित मानस के प्रति आस्था रखने वाले लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर इस धार्मिक ज्ञानयज्ञ में सहभागिता करने की अपील की है।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *