

कोतबा। नगर पंचायत कोतबा के पार्षद एवं सभापति आकाश ने अपना जन्मदिन अनोखे और समाजसेवा से जुड़े अंदाज में मनाया। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने बतौली स्थित नेत्रहीन विद्यालय पहुंचकर वहां अध्ययनरत बच्चों के साथ समय बिताया और उनके बीच केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।


इस दौरान आकाश ने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ खुशियां बांटीं। बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
आकाश का कहना है कि जन्मदिन जैसे खास अवसर को जरूरतमंद और विशेष बच्चों के साथ मनाने से मिलने वाली खुशी अलग होती है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों के साथ खुशियां साझा करना ही इस दिन को यादगार बनाने का सबसे बेहतर तरीका है।
नेत्रहीन विद्यालय में बच्चों के साथ बिताए गए इस पल ने जन्मदिन को खास बना दिया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य लोग भी मौजूद रहे।

